शादी के लिए रिश्ता चाहिए?
बेटे के लिए लड़की चाहिए या बेटी के लिए लड़का? यहाँ रिश्ते एक-एक करके दिखते हैं, और रिश्ते पर ही लिखा होता है कि दोनों कुंडलियों के 36 में से कितने गुण मिलते हैं। नंबर तभी दिखता है जब दोनों तरफ़ से हाँ हो।
प्रोफ़ाइल बनाने के आगे के पन्ने और रिश्ते अभी अंग्रेज़ी में हैं। ज़्यादातर सवालों में बस एक जवाब चुनना होता है।
कैसे काम करता है
- 1. प्रोफ़ाइल बनाइएअपने लिए, या बेटे, बेटी, भाई या बहन के लिए। नौ छोटे पन्ने, लगभग दस मिनट। फ़ोन के ब्राउज़र में ही चलता है, कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ता।
- 2. रिश्ते देखिएएक बार में एक रिश्ता, या पूरी सूची। जिनसे सबसे ज़्यादा गुण मिलते हैं, वे पहले। पसंद आए तो नमस्ते वाला बटन दबाकर अपनी हाँ भेजिए, या बाद के लिए शॉर्टलिस्ट कर लीजिए।
- 3. दोनों की हाँ, फिर बातदोनों तरफ़ से हाँ होते ही एक-दूसरे का पूरा नाम और फ़ोन नंबर मिल जाता है। आगे की बात आप ख़ुद कीजिए।
यहाँ क्या अलग है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या यहाँ लड़के-लड़कियों के नंबर मिलते हैं?
किसी का नंबर सबके लिए खुला नहीं होता। जब दोनों तरफ़ से हाँ हो जाती है, तभी दोनों को एक-दूसरे का पूरा नाम और नंबर दिखता है - उसका, जिसने प्रोफ़ाइल बनाई है (माता-पिता ने बनाई हो, तो उनका)। जो ग्रुप या पेज “मोबाइल नंबर सहित रिश्ते” बाँटते हैं, वहाँ आपका नंबर ऐसे लोगों तक भी पहुँच जाता है जिन्हें आप जानते तक नहीं।
कुंडली मिलान कैसे होता है?
जन्म की तारीख़, समय और जगह से राशि और नक्षत्र निकाले जाते हैं। रिश्ते पर लिखा होता है कि 36 में से कितने गुण मिलते हैं, और पूरी प्रोफ़ाइल पर दक्षिण भारत में देखे जाने वाले दस पोरुथम भी। जन्म का सही समय नहीं पता? गुण मिलान के लिए तारीख़ और लगभग किस समय जन्म हुआ, इतना भी अक्सर काफ़ी होता है; मांगलिक जानने के लिए समय और जगह चाहिए। गुण तभी दिखते हैं जब दोनों प्रोफ़ाइलों में राशि और नक्षत्र दिए गए हों।
क्या माता-पिता बेटे या बेटी की प्रोफ़ाइल बना सकते हैं?
हाँ, प्रोफ़ाइल आप बना सकते हैं। वह दूसरों को तभी दिखेगी जब बेटा या बेटी अपने ख़ुद के मोबाइल नंबर से साइन इन करके हाँ कर दे। उसके बाद आप दोनों मिलकर उसे संभाल सकते हैं।
क्या दूसरी शादी के लिए भी यहाँ रिश्ता ढूँढ सकते हैं?
हाँ। हर प्रोफ़ाइल पर वैवाहिक स्थिति लिखी होती है - अविवाहित, तलाक़शुदा, विधवा या विधुर, या तलाक़ का मामला चल रहा है। आप चुन सकते हैं कि किनके रिश्ते देखने हैं।
क्या कोई ऐप डाउनलोड करना होगा?
नहीं। Vivah by Purohit फ़ोन के ब्राउज़र में ही चलता है। आपके फ़ोन पर आए 6 अंकों के कोड से साइन इन होता है।
तैयार हों तो शुरू कीजिए
लगभग दस मिनट लगते हैं। तस्वीरें और बाक़ी जानकारी बाद में भी जोड़ सकते हैं।
प्रोफ़ाइल बनाइए