Vivah by Purohit

शादी के लिए रिश्ता चाहिए?

बेटे के लिए लड़की चाहिए या बेटी के लिए लड़का? यहाँ रिश्ते एक-एक करके दिखते हैं, और रिश्ते पर ही लिखा होता है कि दोनों कुंडलियों के 36 में से कितने गुण मिलते हैं। नंबर तभी दिखता है जब दोनों तरफ़ से हाँ हो।

कैसे काम करता है

  1. 1. प्रोफ़ाइल बनाइएअपने लिए, या बेटे, बेटी, भाई या बहन के लिए। नौ छोटे पन्ने, लगभग दस मिनट। फ़ोन के ब्राउज़र में ही चलता है, कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ता।
  2. 2. रिश्ते देखिएएक बार में एक रिश्ता, या पूरी सूची। जिनसे सबसे ज़्यादा गुण मिलते हैं, वे पहले। पसंद आए तो नमस्ते वाला बटन दबाकर अपनी हाँ भेजिए, या बाद के लिए शॉर्टलिस्ट कर लीजिए।
  3. 3. दोनों की हाँ, फिर बातदोनों तरफ़ से हाँ होते ही एक-दूसरे का पूरा नाम और फ़ोन नंबर मिल जाता है। आगे की बात आप ख़ुद कीजिए।

यहाँ क्या अलग है

रिश्ते के साथ ही कुंडली मिलानजन्म की तारीख़, समय और जगह से राशि और नक्षत्र अपने-आप निकाले जाते हैं, और यह भी कि मांगलिक है या नहीं। चाहें तो सिर्फ़ मांगलिक या सिर्फ़ ग़ैर-मांगलिक रिश्ते देखिए।
माता-पिता के लिए भीबेटे या बेटी की सहमति से उनकी प्रोफ़ाइल आप बनाइए और संभालिए।
अख़बार में विज्ञापन देने के बजाय“वर चाहिए” या “वधू चाहिए” का विज्ञापन आपका नंबर सबको दिखा देता है। यहाँ आपका नंबर किसी को नहीं दिखता, जब तक दोनों तरफ़ से हाँ न हो।
सिर्फ़ शादी के लिएयहाँ चैट नहीं होती। पहले से लिखे तीन संदेशों में से एक चुनकर भेजिए; जवाब सिर्फ़ हाँ या ना में आता है। कोई ग़लत लगे तो उसकी शिकायत कीजिए या उसे ब्लॉक कीजिए।
तस्वीरें आपकी मर्ज़ी सेतस्वीरें या तो उन सदस्यों को दिखाइए जिन्होंने अपनी तस्वीर लगाई है, या सिर्फ़ उन्हें जिनके साथ दोनों तरफ़ से हाँ हो चुकी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यहाँ लड़के-लड़कियों के नंबर मिलते हैं?

किसी का नंबर सबके लिए खुला नहीं होता। जब दोनों तरफ़ से हाँ हो जाती है, तभी दोनों को एक-दूसरे का पूरा नाम और नंबर दिखता है - उसका, जिसने प्रोफ़ाइल बनाई है (माता-पिता ने बनाई हो, तो उनका)। जो ग्रुप या पेज “मोबाइल नंबर सहित रिश्ते” बाँटते हैं, वहाँ आपका नंबर ऐसे लोगों तक भी पहुँच जाता है जिन्हें आप जानते तक नहीं।

कुंडली मिलान कैसे होता है?

जन्म की तारीख़, समय और जगह से राशि और नक्षत्र निकाले जाते हैं। रिश्ते पर लिखा होता है कि 36 में से कितने गुण मिलते हैं, और पूरी प्रोफ़ाइल पर दक्षिण भारत में देखे जाने वाले दस पोरुथम भी। जन्म का सही समय नहीं पता? गुण मिलान के लिए तारीख़ और लगभग किस समय जन्म हुआ, इतना भी अक्सर काफ़ी होता है; मांगलिक जानने के लिए समय और जगह चाहिए। गुण तभी दिखते हैं जब दोनों प्रोफ़ाइलों में राशि और नक्षत्र दिए गए हों।

क्या माता-पिता बेटे या बेटी की प्रोफ़ाइल बना सकते हैं?

हाँ, प्रोफ़ाइल आप बना सकते हैं और संभाल सकते हैं। बनाते समय आप पुष्टि करेंगे कि बेटा या बेटी इसके बारे में जानते हैं और राज़ी हैं।

क्या दूसरी शादी के लिए भी यहाँ रिश्ता ढूँढ सकते हैं?

हाँ। हर प्रोफ़ाइल पर वैवाहिक स्थिति लिखी होती है - अविवाहित, तलाक़शुदा, विधवा या विधुर, या तलाक़ का मामला चल रहा है। आप चुन सकते हैं कि किनके रिश्ते देखने हैं।

क्या कोई ऐप डाउनलोड करना होगा?

नहीं। Vivah by Purohit फ़ोन के ब्राउज़र में ही चलता है। आपके फ़ोन पर आए 6 अंकों के कोड से साइन इन होता है।

मेरे पास बायोडाटा पहले से है। क्या सब फिर से भरना होगा?

नहीं। प्रोफ़ाइल बनाने की पहली स्क्रीन पर उसे अपलोड कीजिए - उसकी फ़ोटो, PDF या Word फ़ाइल - या WhatsApp पर हमें भेज दीजिए। हमारी टीम उसी से प्रोफ़ाइल बनाती है, और जब तक आप देखकर हाँ न कहें, उसे कोई नहीं देख सकता।

तैयार हों तो शुरू कीजिए

लगभग दस मिनट लगते हैं। तस्वीरें और बाक़ी जानकारी बाद में भी जोड़ सकते हैं।

प्रोफ़ाइल बनाइए